नगर निकाय चुनाव को लेकर शुरु हुई प्रक्रिया
भीमताल। जिले में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी है। भीमताल पंचास्थानी कार्यालय ने नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान केंद्र और मतदान स्थल तैयार कर लिए हैं। नैनीताल जनपद में मतदान केंद्र 164 और मतदान स्थल 385 है। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में मतदान केंद्र 90, मतदान स्थल 278, नगर पालिका नैनीताल मतदान केंद्र 20, मतदान स्थल 32, नगर पालिका रामनगर मतदान केंद्र 20, मतदान स्थल 40, नगर पालिका भवाली मतदान केंद्र 07, मतदान स्थल 07, नगर पालिका भीमताल मतदान केंद्र 08, मतदान स्थल 10, नगर पालिका कालाढूंगी मतदान केंद्र 06, मतदान स्थल 10, लालकुआं नगर पंचायत मतदान केंद्र 07 और मतदान स्थल 08 है। पंचास्थानी कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कैलाश सिंह ने कहा कि जिले में मतदान केंद्र 164 और मतदान स्थल 385 चिन्हित कर लिए गए हैं।