62 वाहन चालान, छह वाहन सीज: संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई

भीमताल : परिवहन विभाग द्वारा संचालित सघन चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 वाहनों के चालान किए गए, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया। यह कार्रवाई सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जितेन्द्र सांगवान के नेतृत्व में की गई। अभियान में परिवहन कर अधिकारी विमल उप्रेती, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक नंदन रावत, गिरीश कांडपाल सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान की अगुवाई में संयुक्त चेकिंग भी की गई। चेकिंग के दौरान बस, ट्रक, टैक्सी, मैक्सी कैब, कार, बाइक, ई-रिक्शा और ऑटो जैसे वाहनों को रोका गया। इस दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन, बिना यूनिफॉर्म, ओवरलोडिंग, ओवरसाइज़ लगेज, फिटनेस व टैक्स संबंधी खामियां, हेलमेट और सीट बेल्ट न पहनने, नो-पार्किंग में वाहन खड़ा करने जैसी गड़बड़ियों पर सख्त कार्रवाई की गई।
सीज किए गए वाहनों में चार ई-रिक्शा, एक ऑटो और एक पिकअप शामिल हैं। इस दौरान सहायक परिवहन निरीक्षक चंदन सुप्याल, चंदन ठेला, अरविंद ह्यांकि, अनिल कार्की, परिवहन आरक्षी हंसी, प्रकाश, पवन, प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार व विनोद कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *