उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, व्यापारियों से समर्थन की अपील

भीमताल: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, भीमताल के उपाध्यक्ष पद के लिए विनीत जोशी द्वारा शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया गया। जोशी ने व्यापारी हितों की रक्षा और संगठन की मजबूती के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा की।

नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने व्यापारी भाइयों से समर्थन और सहयोग की अपील करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं को दूर करना और संगठन को सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा, “आप सभी सम्मानित व्यापारियों का अमूल्य मत और सहयोग मेरे लिए महत्वपूर्ण है। व्यापारी एकता से ही हमारा संगठन मजबूत होगा।”

व्यापारी वर्ग में चुनाव को लेकर उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रत्याशी ने भरोसा जताया कि व्यापारियों का समर्थन उन्हें पूरी मजबूती से मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *