डामरीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी
भीमताल । ओखलकांडा ब्लॉक के छीड़ाखान-अधौड़ा-मीडार मोटर मार्ग के निर्माण कार्य के लिए स्थानीय लोग सरकार और शासन-प्रशासन से मांग करते आ रहे हैं। लेकिन सड़क पर डामरीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर बुधवार को कांग्रेसी नेता हरीश पनेरू ने ग्रामीणों के साथ बैठक की। पनेरू ने बताया कि विभाग की लापरवाही के चलते सड़क पर डामरीकरण नहीं किया जा सका है। जबकि मार्ग के लिए 19 करोड़ स्वीकृत हो गये है। पनेरू ने कहा स्थानीय विधायक भी सड़क पर डामरीकरण नहीं करा पा रहे हैं। पनेरू ने कहा कि एक साल पहले छीड़ाखान मोटर मार्ग पर एक वाहन के खाई में गिरने से दस लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने कहा कि सड़क आपदा के बाद और बदहाल हो गई है। क्षेत्र के संतोष आर्या, खिमेश पनेरू, पंकज परगांई, विपिन पनेरू, हरीश परगांई, भुवन परगांई, कमल शर्मा, चंदन मेहरा, कैलाश पनेरू, राकेश परगांई आदि ने मोटर मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।