नौकुचियाताल में 8 और 9 को होंगी खेल प्रतियोगिता

Social Reporting

भीमताल । नौकुचियाताल इंटर कॉलेज में बुधवार को न्याय पंचायत थपलिया मेहरागांव के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक खेल महाकुंभ प्रतियोगिता को लेकर आयोजित की गई। प्रतियोगिता 8 और 9 नवंबर को नौकुचियाताल इंटर कॉलेज में आयोजित होगी। कार्यक्रम के संयोजक गोपाल स्वरूप ने बताया कि प्रतियोगिता अंडर 14 और 17 वर्ग में बालक और बालिकाओं के बीच होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों को ऑनलाइन पंजीकरण, अपने आधार कार्ड, बैंक पास बुक और निवास प्रमाण पत्र की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, खोखो और कबड्डी आयोजित होगी। इस दौरान इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी कैलाश चंद्र शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *