विधायक राम सिंह कैड़ा ने किया पटलोट डिग्री कॉलेज के भवन का निरीक्षण, जल्द समाधान के दिए निर्देश

Social Reporting

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने पटलोट डिग्री कॉलेज के नव-निर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां पाई गई खामियों पर गंभीरता से विचार किया। उन्होंने बताया कि कॉलेज में अंग्रेजी और हिंदी के रिक्त प्रवक्ताओं की नियुक्ति कर दी गई है, विधायक ने बताया कि कॉलेज भवन के निर्माण के लिए शासन से 4 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई थी, लेकिन ठेकेदार ने तय समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि निर्माण सामग्री का सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया, जिससे भवन में कई खामियां रह गई हैं।
कैड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ठेकेदार और कार्यदायी संस्थान से मिलकर इन खामियों को शीघ्र दूर किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि डिग्री कॉलेज को इंटर कॉलेज के कक्षों में संचालित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। छात्र-छात्राएं मांग कर रहे हैं कि उन्हें जल्द ही नव-निर्मित भवन में स्थानांतरित किया जाए।
इस मौके पर विधायक के साथ उच्च शिक्षा उपनिदेशक , प्राचार्य, मंडी परिषद के अधिकारी, और कई अन्य स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *