भीमताल (नैनीताल)। डांठ से नौकुचियाताल मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे गड्ढों को भरने का काम सही से नहीं होने पर व्यापारियों ने नाराजगी जाहिर की है। व्यापारियों ने अधिकारियों पर नौकुचियाताल मार्ग के पेंचवर्क पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। स्थानीय व्यापारी जितेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के गड्ढों पर डामर का पेंचवर्क किया जा रहा है। लेकिन डांठ से नौकुचियाताल मार्ग पर विभाग की ओर से गड्ढों पर पेंचवर्क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है । बिष्ट ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों पर पेंचवर्क को सही से भरने का अनुरोध किया है।