भीमताल : आगामी चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने गरमपानी क्षेत्र के डोब और मझेड़ा समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में व्यापक डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी रोहित आर्य के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगा और पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों को बताया। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा हर वर्ग के कल्याण और क्षेत्रीय विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि रोहित आर्य क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं और उन्हें विजयी बनाना विकास की निरंतरता के लिए आवश्यक है। इस जनसंपर्क अभियान में विधायक सरिता आर्या, महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा, जिला महामंत्री प्रगति जैन, ग्राम प्रधान हरेंद्र सिंह बिष्ट, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य शिवांशु जोशी, आनन्द सिंह बिष्ट, राजेंद्र सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह, किसन राम, दान सिंह हालसी, ललिता बिष्ट, बसंती देवी, शांति देवी समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।