कृषि मंत्री से मिले विधायक कैड़ा, सेब किसानों को उचित मूल्य दिलाने की उठाई मांग

भीमताल : विधायक राम सिंह कैड़ा ने शुक्रवार को देहरादून में कृषि मंत्री गणेश जोशी से शिष्टाचार भेंट कर भीमताल विधानसभा क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों की समस्या को गंभीरता से उठाया। उन्होंने कहा कि रामगढ़, धारी, ओखलकांडा व भीमताल ब्लॉक के किसान A, B और C ग्रेड के सेब उगाते हैं, लेकिन मंडियों में उनके सेब खरीदे नहीं जा रहे हैं। ऐसे में किसानों की मेहनत बेकार जा रही है और गोदामों में रखा सेब खराब होने की कगार पर पहुंच गया है। विधायक कैड़ा ने कृषि मंत्री से मांग की कि उद्यान विभाग के माध्यम से गाँवों में ही खरीद केंद्र (कटान केंद्र) स्थापित किए जाएं, ताकि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके और उन्हें आर्थिक नुकसान न हो। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार को किसानों के हित में तत्काल कदम उठाने होंगे। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विधायक कैड़ा को आश्वस्त किया कि किसानों के हित में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा और उद्यान विभाग से आवश्यक कार्यवाही कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *