117 वाहनों के चालान, 06 सीज : परिवहन विभाग का सघन चेकिंग अभियान जारी

भीमताल : सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम एक्शन मोड में नजर आ रही है। शुक्रवार को जिले के विभिन्न मार्गों पर चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में कुल 117 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 06 वाहनों को सीज किया गया। परिवहन विभाग द्वारा यह अभियान हल्द्वानी-कालाढूंगी, हल्द्वानी-नैनीताल, हल्द्वानी-भीमताल तथा नैनीताल मार्गों पर सहायक परिवहन अधिकारी जितेंद्र सांगवान, परिवहन अधिकारी गोविंद सिंह, अनुभा आर्य, परिवहन निरीक्षक गिरीश कांडपाल, आर.सी. पवार तथा श्री नंदन रावत के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान के दौरान टैक्सी, मैक्सी, बस, मोटरसाइकिल, टैक्सी बाइक, ई-रिक्शा, कार, ट्रक और ऑटो सहित विभिन्न प्रकार के वाहनों की जांच की गई। इस दौरान ओवरलोडिंग, ओवरस्पीड, हेलमेट और सीटबेल्ट न पहनना, मानक नंबर प्लेट का अभाव, नो पार्किंग, ओवरसाइज़ लगेज, परमिट शर्तों का उल्लंघन जैसे मामलों में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान ऑटो, ई-रिक्शा सहित कुल 06 वाहन सीज किए गए। इस प्रवर्तन अभियान में सहायक परिवहन निरीक्षक अनिल कार्की, गोधन सिंह, अरविंद सिंह ह्यांकि, मोहम्मद दानिश, प्रवर्तन चालक महेंद्र कुमार एवं विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *