अधिक दाम पर शराब बेचने पर काटा 50 हजार का चालान

Social Reporting

भीमताल में एसडीएम ने कार्यवाही

ओवर रेट में शराब बेचने की मिली थी शिकायत

भीमताल : नैनीताल एसडीएम प्रमोद कुमार ने शनिवार को भीमताल के गोरखपुर चौराहे में अंग्रेजी शराब की दुकान में तय मूल्य से अधिक मूल्य पर शराब बेचने पर दुकान संचालक का 50 हजार का चालान किया है। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि क्षेत्र में ओवर रेट पर शराब बेचे जाने की शिकायत कुछ समय से लगातार मिल रही थी। उन्होंने कहा कि शनिवार को विभाग से एक कर्मचारी को शराब की दुकान में शराब की बोतल लेने भेजा गया तो दुकानदार की ओर से शराब में अधिक पैसे लिए गए। एसडीएम ने कहा कि शिकायत सही मिलने पर दुकान में पहुंचकर ओवर रेट पर शराब बेचने पर दुकान संचालक का 50 हजार का चालान काटा है। उन्होंने कहा कि संचालक को तय रेट पर ही शराब बेचने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *