भीमताल । बीते कुछ दिनों से भीमताल ब्लॉक में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भीमताल के ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश सिंह बिष्ट के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग का कार्य किया जा रहा है। रानीबाग क्षेत्र में कई लोग डेंगू से प्रभावित हैं। ब्लॉक प्रमुख ने रानीबाग गांव में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए क्षेत्र में फॉगिंग का कार्य करवाया। साथ ही दोगड़ा और ज्योलीकोट के सार्वजनिक स्थानों पर फॉगिंग का कार्य किया। बिष्ट ने कहा फॉगिंग से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते डेंगू प्रकोप से राहत मिलेगी। उन्होने लोगों से आस-पास के क्षेत्र में स्वच्छता रखने की अपील की। साथ ही जल स्रोतों में क्लोरीन का भी छिड़काव किया गया। उन्होंने ब्लॉक के सभी जनप्रतिनिधियो से अपील की वह अपने-अपने गांव के स्रोतों में क्लोरीन छिड़काव के लिए ब्लॉक कार्यालय से क्लोरीन प्राप्त कर सकते हैं। फॉगिंग में प्रधान कलावती थापा, पवन साह, बीडीसी मनीष गोनी, पंकज रावत, नवीन अनेरिया, सूरज जीना आदि ने सहयोग किया।