मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सफल कार्यकाल की बधाई

सांसद अजय भट्ट बोले- ऐतिहासिक निर्णयों से प्रदेश ने हासिल की नई ऊंचाईयां

भीमताल : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल की पूर्णता पर नैनीताल-उधमसिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने सरकार द्वारा लिए गए फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि भू-कानून में संशोधन, समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण जैसे निर्णय सामाजिक और प्रशासनिक सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित हुए हैं। सांसद ने कहा कि राज्य में सड़कों, पुलों और आधारभूत ढांचे के विकास के साथ-साथ आर्थिक मजबूती की दिशा में भी ठोस प्रयास किए गए हैं, जिससे उत्तराखंड एक मॉडल राज्य के रूप में उभर रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में प्रदेश और ऊँचाइयों को छुएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *