हस्तशिल्प उत्पाद बढ़ाएंगे महिलाओं का स्वरोजगार

Social Reporting

भीमताल में हस्तशिल्प प्रशिक्षण संपन्न

भीमताल । भीमताल ब्लॉक के चकबहेड़ी और हैड़ियागांव में महिलाओं को एलईडीपी कार्यक्रम के तहत बांस और रिंगाल का हस्तशिल्प प्रशिक्षण दिया गया। भीमताल ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा कि चकबहेड़ी, हैडिया गांव की महिलाएं हस्तशिल्प उत्पादों में रिंगाल और बांस का सरंक्षण कर रही है। रिंगाल और बांस से टोकरी, पैन स्टेंड, फ्लावर पॉट, बुक सेल्फ, लाइट स्टेंड का निर्माण किया जाएगा। प्रमुख ने कहा आज के समय में रिंगाल से बनी वस्तुएं सैलानियों की पसंद बन रही हैं। इन उत्पादों का प्रशिक्षण लेकर ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रिंगाल और बांस लाभकारी साबित हो सकता है। बिष्ट ने कहा कि ग्रामीण इलाके के लोगों को रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी। प्रमुख ने कहा उत्तराखंड के हस्तशिल्पी पुरातन काल से रिंगाल और बांस का उपयोग करते रहे हैं। आयोजन महिला एंव निर्बल वर्ग उत्थान समिति ज्योलिकोट द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण ले रही महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान प्रधान हेमा आर्य ,कमला आर्य, दिनेश चंद, शेखर भट्ट, रानी कोटलिया, डीडीएम नाबार्ड मुकेश बेलवाल, एनडीसीबी बैंक अजय कुमार, गोपाल प्रसाद, अजय कुमार, लीला जोशी, लीला देवी, हेमा जोशी, प्रदीप कुमार, नवीन क्वीरा, संजय कुमार, बीसी पांडे, पवन कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *