स्कूली बच्चों की बौद्धिक क्षमता का हो विकास

Social Reporting शिक्षा

भीमताल। ओखल कांडा ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमोली में सोमवार को आधारभूत साक्षरता ओर संख्यात्मक प्रशिक्षण पूरा हुआ। कार्यक्रम में शिक्षकों ने नवाचार, शिक्षण कार्य में होने वाली गतिविधियां, सामाजिक सहयोग से स्कूल का संचालन, पुस्तकालय निर्माण सहित आदि का प्रशिक्षण लिया। नोडल अधिकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा ने कहा शैक्षिक गतिविधियों में बच्चों की सहभागिता जरूरी है। कहा की बच्चों को पुस्तकालय में ले जाना शिक्षक की जिम्मेदारी है। इस दौरान पन सिंह मेहता, लीला चिलवाल, किरन बिष्ट, अमित प्रताप, पंकज सिंह, शंकर दत्त सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *