समाज कल्याण देगा उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को पुरस्कार

Social Reporting

भीमताल। तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस पर समाज कल्याण विभाग की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगों को पुरूस्कृत किया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि दिव्यांगों का चयन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय की समिति करेगी। जिनमें उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वत रोजगार मे रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों के सेवायोजकों और दिव्यांग खिलाडियों को शामिल किया गया है। पुरूस्कार के रूप में आठ हजार की धनराषि, प्रषस्ति पत्र और मेडल प्रदान किया जाना है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को समारोह स्थल तक जाने और आने का किराया और दो दिन रात्रि विश्राम के साथ भोजन की व्यवस्था समाज कल्याण विभाग करेगा। मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने सभी अधिकारियों को संबन्धित व्यक्तियों के आवेदन पत्र एवं विषेश उपलब्धियों को 20 अक्टूबर तक तीन प्रतियों मे जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय विकास भवन भीमताल को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *