भीमताल : मुख्यमंत्री प्रोत्साहन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत उपजिलाधिकारी धारी की अध्यक्षता में विकासखंड स्तरीय आयोजन समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी धारी, प्रधानाचार्य रा.इ.का. टांडी, और खेल समन्वयक बेसिक उपस्थित रहे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 9 अगस्त को समस्त बालक वर्ग और 10 अगस्त को समस्त बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएँ रा.इ.का. टांडी में आयोजित की जाएँगी। खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे 9 और 10 अगस्त को सुबह समय पर निर्धारित स्थान पर पहुँचकर प्रतियोगिता में भाग लें और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।