हरेला पर्व 16 जुलाई से, जिले भर में होगा वृहद पौधारोपण

भीमताल : राज्यभर में हरेला पर्व का शुभारंभ 16 जुलाई से होगा। इस अवसर पर जनपद नैनीताल में एक माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के तहत फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी अनामिका ने बताया कि पर्व की थीम “हरेला का त्योहार मनाओ, धरती मां का ऋण चुकाओ। एक पेड़ मां के नाम” निर्धारित की गई है।

पौधारोपण अभियान में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, आम नागरिक और विभागीय अधिकारी भाग लेंगे। 50% पौधे पहले तीन दिन में ही रोपे जाएंगे, जिनका रख-रखाव स्थानीय स्तर पर किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम हीरानगर नगर वन, हल्द्वानी में आयोजित होगा। साथ ही हनुमानगढ़ी, सेंचुरी पेपर मिल, विकास भवन भीमताल समेत अन्य स्थानों पर भी पौधारोपण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *