ग्राफिक एरा भीमताल में इनोवेशन और रिस्क टेकिंग आर्ट पर दी जानकारी

Social Reporting शिक्षा

भीमताल। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के भीमताल परिसर में शनिवार को ऐलुमनाई ऐसोसिएशन ने बीटेक इंडक्शन प्रोग्राम के 11वे दिन इंस्पायर 24 श्रृंखला के अंतर्गत इनोवेशन और रिस्क टेकिंग आर्ट उद्यमिता का मूल शिक्षक पर एक दिवसीय सत्र आयोजित किया।
सत्र में परिसर के पूर्व छात्र सैनफॉक्स टेक्नालॉजी के संस्थापक रजत जैन और कंपनी के चीफ टेक्नालॉजी ऑफिसर नितिन चंदोला ने भाग लिया।
रजत जैन और नितिन चंदोला ने सफल उद्यमिता के आवश्यक तत्वों पर जानकारियां साझा की और व्यक्तिगत सफलता की कहानियों से छात्रों को प्रेरित किया। कहां की असफलताएं और अस्वीकृतियां अंत नहीं होती बल्कि विकास के अवसर होती है। जिससे एक मजबूत लचीलेपन की शिक्षा मिलती है। परिसर निदेशक प्रो अनिल नायर ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *