हेलीकॉप्टर ने विकास भवन के बजाए मिनी स्टेडियम में कर दी इमरजेंसी लैंडिंग

Social Reporting

भीमताल में बुधवार की दोपहर हुई लैडिंग

भीमताल। मिनी स्टेडियम में बुधवार की दोपहर उस समय अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया जब एक निजी हेलीकॉप्टर ने मिनी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर को लैंडिंग करते देख मैदान में मौजूद बच्चों ने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि पायलट ने कई बार घूमने के बाद मिनी स्टेडियम में सुरक्षित लैंडिंग की। हेलीकॉप्टर में सवार चार यात्री उत्तराखंड के एक कद्दावर सांसद के नजदीकी थे। सभी लोग कैंची धाम के दर्शन के लिए आए थे। वहीं हेलीकॉप्टर के लिए प्रशासन और पुलिस की ओर से विकास भवन के मैदान में लैंडिंग की व्यवस्था की गई थी। लेकिन हेलीकॉप्टर की लैंडिंग मिनी स्टेडियम के हो गई। मिनी स्टेडियम के पास मौजूद लोगों ने बताया कि हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से बच्चों को भागकर जान बचानी पड़ी। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की नाकामी के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारी मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *