भीमताल में 108 बेसिक शिक्षकों की हुई काउंसलिंग
भीमताल। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय भीमताल में शुक्रवार को बेसिक शिक्षा में 108 रिक्त पदों की भर्ती के लिए काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग में 118 लोगों की काउंसिलिंग की गई। इससे पूर्व में 70 अतिथि शिक्षकों की ओर से प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति होने चुकी हैं। जिला प्रारंभिक शिक्षाधिकारी एचबी चंद ने बताया कि जिले में बेसिक शिक्षा में 190 पद खाली थे। लेकिन पूर्व में 70 शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया कर ली गई थी। उन्होंने कहा कि 120 पदों पर 17 पद बैक लॉग में थे और शुक्रवार को शेष 108 पदों पर काउंसलिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने काउंसलिंग पूरी होने के बेसिक शिक्षा में शिक्षकों की समस्या हल हो जाएगी। साथ ही कहा कि जो शिक्षक ज्वाइन नहीं करेंगे उनकी जगह प्रतीक्षा सूची में शामिल आवेदकों की तैनाती की जाएगी।