एसडीएम नवाजिश के नेतृत्व में संयुक्त कार्रवाई, नैनीताल के प्रमुख पर्यटन स्थलों से हटाया अतिक्रमण

भीमताल : पर्यटन नगरी नैनीताल में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को एसडीएम नवाजिश खलिक के नेतृत्व में नगर पालिका, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान बारहपत्थर, घोड़ा स्टैंड, व्यू पॉइंट, नारायण नगर और सरियाताल क्षेत्र में अवैध रूप से लगाए गए फड़ और ठेलियों को हटाया गया। अभियान के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी कि यदि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नवाजिश खालिक ने कहा कि नैनीताल की सुंदरता और व्यवस्था बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अवैध अतिक्रमण से न केवल यातायात में बाधा आती है, बल्कि यह पर्यटकों के लिए भी असुविधा का कारण बनता है। उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि शहर की स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *