ओखलकांडा अतिथि शिक्षक संघ के कमल बने ब्लॉक अध्यक्ष

Social Reporting

भीमताल। पतलोट में रविवार को अतिथि शिक्षकों ने ओखलकांडा ब्लॉक अतिथि शिक्षक संघ का गठन किया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष कमल किशोर भट्ट, कोषाध्यक्ष गंगा सागर, महामंत्री दिनेश चंद्र पनेरू, उपाध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, संयुक्त मंत्री पूरन सिंह बिष्ट, संगठन मंत्री विरेंद्र कुमार, संरक्षक दिनेश टम्टा को बनाया गया। शिक्षक संघ के निर्वाचित पदाधिकारियों ने अतिथि शिक्षकों को समस्या को हल कराने को लेकर चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *