भीमताल ब्लाक प्रमुख ने सौनगांव में की समीक्षा
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने ग्राम सभा सौनगांव में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। बिष्ट ने कहा कि सौनगांव को पर्यटन स्थल से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएँगे । उन्होंने कहा कि सौनगांव से कर्कोटक मंदिर तक पैदल ट्रेक के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों से कहा जाएगा। ताकि गांव में पर्यटन स्थल विकसित होने से स्थानीय लोगों को रोजगार मिल सके। बिष्ट ने मत्स्य, पशुपालन, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों से योजनाओं का लाभ देकर ग्रामीणों को स्वरोजगार में आगे लाने के लिए कहा। बिष्ट ने ग्राम सभा के नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया। ग्राम प्रधान लीलावती पलड़िया, बीडीसी सदस्य चंद्रकला जोशी, अनीता, प्रकाश, लक्ष्मण गंगोला, पूरन भट्ट, नवीन क्वीरा, मुकेश पलड़िया शामिल रहे।
