दीपक बर्गली बने अभिभावक संघ के अध्यक्ष

Social Reporting

भीमताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज ओखलकांडा में शनिवार को अभिभावक संघ का गठन हुआ। सर्व सहमति से लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर दीपक बर्गली को चुना गया। उपाध्यक्ष प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक दुर्गापाल, सचिव अध्यापक शैलेन्द्र सिंह राना, उप सचिव शिक्षक हेमंत कुमार, आय-व्यय निरीक्षक शिक्षक हरीश श्रीवास्तव, सदस्य अभिभावक दिनेश बोहरा, मंजू आर्या, जीवन बोहरा, शिक्षक सदस्य गजेंद्र सिंह रावत, अनिता परिहार को चुना गया। अभिभावक संघ अध्यक्ष दीपक बर्गली ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों नियुक्ति और बजट को लेकर सीएम और विधायक से मुलाकात की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *