ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान” में प्राथमिक विद्यालय मटियाल बना चैंपियन

भीमताल : धारी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारी के प्रांगण में ब्लॉक स्तरीय “सपनों की उड़ान” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मटियाल ने अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए सर्वश्रेष्ठ विद्यालय प्रबंध समिति और टीएलएम स्टाल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान हासिल कर विद्यालय “बेस्ट ऑलराउंडर” बना।

सम्मान और पुरस्कार :

कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ शिक्षक श्री नारायण राम और श्री कृष्ण चंद्र पौड़ियाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम संयोजक श्री इंद्र सिंह नयाल ने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर मटियाल विद्यालय की प्रबंध समिति को ब्लॉक स्तर पर सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। समिति के अध्यक्ष श्री संजय सती को ट्रॉफी और शाल पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राएं :
• सपनों की दौड़: भूमिका जोशी और तान्या
• सपनों के चित्र: खुशबू और अनुज बिष्ट
• कविता वाचन: मनीषा और प्रिया
• फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: कशिश और पायल (प्रथम स्थान)

शिक्षकों का सराहनीय योगदान

कार्यक्रम के सफल संचालन में वरिष्ठ अध्यापक विपिन चंद्र, नरेंद्र गहतोड़ी सहित अन्य शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों में खुशी की लहर है, जो आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *