भीमताल में पालिका कराएगा नालियों का चौड़ीकरण

Social Reporting

16 लाख से मल्लीताल बाजार में होंगे काम

भीमताल। नगर पालिका की ओर से मल्लीताल बाजार में सड़क किनारे बनी नालियों को चौड़ीकरण करने की तैयारी चल रही है। साथ ही नालियों को जालियों से भी ढका जाएगा। ताकि कोई व्यक्ति नालियों में गिरकर चोटिल न हो सके। इसके लिए नगर पालिका की ओर से 16 लाख के टेंडर हो चुके हैं। पालिका जल्द ही नालियों को चौड़ा और उनको जालियों से कवर करेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उदयवीर सिंह ने बताया कि स्थानीय व्यापारी नालियों के ऊपर जाली लगाने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मल्लीताल बाजार में नालियों को जल्द चौड़ा किया जाएगा और नालियों को जाली से कवर कर दिया जाएगा।इसके लिए 16 लाख के टेंडर लगा दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *