नौकुचियाताल में गुलदार की दहशत

Social Reporting

गुरुवार शाम कुत्ते को बनाया निवाला

भीमताल। नौकुचियाताल के शिलौटी पंत क्षेत्र में बीते कुछ समय से गुलदार का आतंक बना हुआ है। गुलदार के दिनदहाड़े दिखाई देने के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि गुरुवार की शाम चार बजे गुलदार ने दीपक कुमार के कुत्ते को निवाला बना दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले भी गुलदार ने कुत्ते पर हमला किया था। लेकिन गुरुवार को गुलदार को कुत्ते को ले गया। पलड़िया ने आबादी क्षेत्र में गुलदार की दहशत से लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। पलड़िया वन रेंजर विजय मेलकानी को गुलदार पकड़ने के लिए पिंजरा और रात्रि गश्त कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *