हमारे लिए पद नहीं, संगठन और विकास सर्वोपरी: कमलेश कैड़ा

भीमताल : निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट कमलेश कैड़ा ने कहा कि उन्होंने संगठन के निर्देशों का सम्मान करते हुए ओखलकांडा से क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद के लिए भरा नामांकन वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जनता के आग्रह पर उन्होंने नामांकन किया था, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजेय कुमार के मार्गदर्शन में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी को समर्थन दिया है।
कमलेश कैड़ा ने कहा, “मैं भाजपा की एक सच्ची कार्यकर्ता के रूप में हमेशा जनता की सेवा करती रहूंगी। दो बार ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य और मंडी की डायरेक्टर के रूप में मैंने हमेशा क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और आगे भी देती रहूंगी।”
उन्होंने बताया कि उनके समर्थन में 20 क्षेत्र पंचायत सदस्य थे, लेकिन संगठन को सर्वोपरि मानते हुए नामांकन वापस लिया। उन्होंने आभार जताते हुए कहा, “जिन सदस्यों ने मेरा साथ दिया, उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहूंगी और हर क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास करती रहूंगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *