कथित 50 करोड़ चोरी को निष्पक्ष जांच करें पुलिस : ठाकुर

Social Reporting

आजाद अधिकार सेना के अध्यक्ष पहुंचे भीमताल

ठाकुर बोले यूपी के पूर्व नौकरशाह के रिश्तेदार का है बंगला

भीमताल । आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर और डॉ नूतन ठाकुर ने सोमवार को भीमताल में पहुंचकर कथित रूप से यूपी के एक पूर्व नौकरशाह के बंगले से 50 करोड रुपये चोरी होने के प्रकरण में जानकारी हासिल की।
उन्होंने कहा कि आसपास के तमाम लोगों ने उन्हें जिस बंगले पर पहुंचाया उस बंगले के केयरटेकर ने एक महिला से उनकी बात कराई। बातचीत में महिला ने बताया कि उक्त बंगला उनका है और यूपी के रिटायर्ड आईएएस अफसर के बारे में बताया कि वह उनके रिश्तेदार हैं।
अमिताभ और नूतन ठाकुर ने कहा कि आसपास के लोगों ने चोरी होने और सादी वर्दी में यूपी पुलिस के आने की बात बताई है। उन्होंने कहा कि इन जानकारियों के बाद मामले की जांच और अधिक आवश्यक हो जाती है। साथ ही कहा कि उन्होंने इन सभी प्राप्त हुई जानकारियों को उत्तराखंड और यूपी के डीजीपी को भेजते हुए इन समस्त तथ्यों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिससे लोगों के सामने तथ्य आ सके और जो चोरी की बात कहीं जा रही हैं उसकी पूरी सही जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *