निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराएंगे निकाय चुनाव

Social Reporting

सीडीओ ने निकाय चुनाव को लेकर बैठक की

भीमताल। विकास भवन भीमताल में सीडीओ अशोक कुमार पांडे ने निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। सीडीओ ने अधिकारियों को नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू करने को कहा। ताकि चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले नैनीताल जनपद में सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। सीडीओ ने कहा कि निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से निष्पक्ष कराना है इसके लिए सभी अधिकारियों को अपनी-अपनी जिम्मेदारी को बखुबी निभाना होगा। सीडीओ ने बैठक में शामिल नहीं होने वाले संबंधित विभाग के अधिकारियों की सूची तैयार कर उनको नोटिस भेज स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश पंचस्थानी कार्यालय के अधिकारियों को दिए। सीडीओ ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई थी। बैठक में चुनाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं जल्द ही अन्य बैठकें आयोजित कराई जाएगी। बैठक में प्रभारी मुख्य शिक्षाधिकारी पुष्कर लाल टम्टा, एपीडी चंद्रा फर्त्याल, जिला अर्थ सांख्यिकी अधिकारी डॉ. मुकेश नेगी, डॉ. दिनेश जोशी, गुरुदेव सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *