अंत्योदय परिवार के मुखिया की मृत्यु, आर्थिक संकट से जूझ रहा परिवार

Social Reporting

भीमताल : ग्राम पंचायत भौरसा के निवासी अंत्योदय परिवार के बच्चीबल्लभ पुत्र बद्रीदत्त का शव काठगोदाम थाना क्षेत्र की गौला नदी में 28 अगस्त को बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि बच्चीबल्लभ रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन भारी बारिश के दौरान उनका निधन हो गया। शव मिलने के बाद से परिवार शोकाकुल है।
परिवार के मुखिया की आकस्मिक मृत्यु के बाद यह गरीब परिवार गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र शर्मा ने परिवार को दैवीय आपदा मद के अंतर्गत आर्थिक सहायता दिलाने के लिए ब्लॉक प्रमुख भीमताल को ज्ञापन सौंपा है।
ब्लॉक प्रमुख ने शीघ्र ही कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया है। प्रशासन से सहायता मिलने की उम्मीद के साथ, परिवार इस कठिन समय में किसी प्रकार की राहत की उम्मीद कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *