भारी बारिश का रेड अलर्ट, नैनीताल जिले के स्कूल-कॉलेज बंद

13 अगस्त को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश

भीमताल: लगातार हो रही भारी बारिश और 13 अगस्त को भी अत्यंत भारी वर्षा की संभावना को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों—जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव और नदी-नालों में तेज बहाव—को देखते हुए जनपद नैनीताल के सभी शासकीय, अशासकीय और निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12) तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार, 13 अगस्त को एक दिन का अवकाश रहेगा। उन्होंने संबंधित शैक्षणिक और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवश्यकतानुसार वे अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी आपदा की सूचना तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *