हरमन माइनर डिग्री कॉलेज भीमताल के बी.एड., बी.ए. और बी.एससी. छात्रों ने किया नाम रोशन

भीमताल : कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल द्वारा घोषित परीक्षा परिणाम में हरमन माइनर डिग्री कॉलेज भीमताल के बी.एड., बी.ए. और बी.एससी. पाठ्यक्रम के छात्रों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। बी.एड. में अंकित उपाध्याय ने 84.65 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सौम्या पांडे ने 84.35 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय और सविता रावल ने 84.24 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी बी.एड. छात्रों ने प्रथम श्रेणी में सफलता पाकर कॉलेज का मान बढ़ाया। बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर में शिद्रा खान और दिया आर्या, जबकि चतुर्थ सेमेस्टर में ज्योति पलेरिया, काजल जेठा, श्रद्धा आर्या और मरियम ने सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
बी.एससी. द्वितीय सेमेस्टर में ब्रजेश बृजवासी, यामिनी आयार और निरंजना शर्मा, वहीं चतुर्थ सेमेस्टर में डॉली पलेरिया, लक्ष्मी और पूजा आर्या ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि ये छात्राएं भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और आत्मअनुशासन को देते हुए कहा कि वे आगे चलकर समाज में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रसार करेंगी। इस सफलता से कॉलेज में उत्साह का माहौल है और यह उपलब्धि आने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *