ताल में नहाते समय डूबने से दो एयर फोर्स कर्मियों की मौत

भीमताल के मुसाताल में हुई घटना

भीमताल । भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत चाफी के मुसाताल में नहाते समय डूबने से दो एयरफोर्स कर्मियों की मौत हो गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू अभियान कर दोनों के शव बाहर निकाले। सीओ प्रमोद साह ने बताया कि आठ दोस्त घूमने के लिए भीमताल के मुसाताल आए थे। जहां चार दोस्त प्रिंस यादव, साहिल, सौरभ सिंह और बृजेंद्र ताल निवासी बिहार ताल में नहाने गए थे। तभी बीच ताल में पानी गहरा होने से प्रिंस यादव और साहिल डूबने लगे तो उनके साथियों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें नहीं बचा पाए। उन्होंने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रिंस यादव और साहिल के शव बाहर निकाले गए। सीओ ने बताया कि चारों पाठनकोट पंजाब एयरफोर्स में तैनात है। बुधवार को आठ दोस्त सुंदरखाल आए हुए थे। बृहस्पतिवार को चार युवक और चार युवतियां मुसाताल घूमने के लिए पहुंची थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *