हल्द्वानी में अवैध शराब परोसने वालों पर कार्रवाई

तीन पेटियाँ जब्त, दो गिरफ्तार

भीमताल : शहर के डेयरी गली (मंगल पड़ाव चौकी के पास) क्षेत्र में अवैध रूप से शराब परोसने वाले रेस्टोरेंट्स पर प्रशासन, नगर निगम और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सघन प्रवर्तन अभियान चलाया। जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में बिना लाइसेंस के देसी व विदेशी शराब परोसी जा रही थी, जिसे देख टीम ने तत्काल सख्त कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान कई ग्राहक और प्रतिष्ठान संचालक मौके से फरार हो गए, जबकि तीन से अधिक स्थानों से शराब की पेटियाँ बरामद की गईं। मौके से दो प्रतिष्ठान संचालकों को गिरफ्तार किया गया, वहीं छह अज्ञात के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। नगर निगम ने इस दौरान 8 उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध चालान जारी किया। टीम ने बताया कि यह अभियान सार्वजनिक स्थानों पर अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। संयुक्त प्रवर्तन टीम में
ऋचा सिंह, नगर आयुक्त,गोपाल सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट,राहुल शाह, एसडीएम, धीरेंद्र बिष्ट, आबकारी निरीक्षक,नगर निगम का प्रवर्तन दल
आदि उपस्थित रहे । जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि यदि कहीं अवैध रूप से शराब परोसी जाती है या सार्वजनिक शांति भंग होती है तो तत्काल प्रशासन को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *