रानीबाग रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बने उदित

Social Reporting

भीमताल। रानीबाग में रामलीला मंचन को लेकर मंगलवार को रामलीला मैदान में बैठक आयोजित कर तैयारियों को लेकर चर्चा की। बैठक में रामलीला मंचन के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया। सर्वसम्मति से उदित चौधरी को अध्यक्ष, सुमित वर्मा, दीपक बिष्ट सचिव, कमल जंतवाल, चंदन रजवार उपाध्यक्ष और चंचल पांडे को कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी पदाधिकारियों ने महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। पदाधिकारियों ने कहा कि जल्द तालीम की जाएगी। इस दौरान भुवन लाल साह, राजेन्द्र डबराल, प्रकाश ब्रजवासी, रमेश गोस्वामी, महेश भंडारी, धीरेन्द्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *