देश को मजबूत बनाने में राजीव गांधी का अहम योगदान

Social Reporting

भीमताल। नगर के मिनी स्टेडियम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए एक गोष्ठी का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया और कहा कि उनके कार्यकाल में उन्होंने कई सुखद और कई परिवर्तनकारी कदम उठाए। जिनमें दूरसंचार एवं आईटी क्षेत्र में क्रांति, कंप्यूटर करण, मतदान की आयु घटकर 18 वर्ष, महिला सशक्तिकरण, पंचायतीराज को मजबूत करना, समावेशी शिक्षा नीति आदि शामिल है। कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी, युवा विधानसभा अध्यक्ष सूरज मेहरा, आशा आर्य, निर्मला आर्य, विपिन सनवाल, राकेश बृजवासी, विपिन चंद्रा, देवेंद्र सिंह फर्त्याल,पीसी नौगाई, देवेंद्र सिंह मेहरा, मनोज कुमार, दानिश खान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *