विधायक कैड़ा ने मुख्यमंत्री से की क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की मांग

Social Reporting

भीमताल : विधानसभा भीमताल के विधायक राम सिंह कैड़ा ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर अपने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस दौरान विधायक कैड़ा ने ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।विधायक ने बताया कि क्षेत्र के किसानों को आलू बीमा का लाभ एचडीएफसी एग्रो कंपनी और एसबीआई कंपनी द्वारा मानकों के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि किसानों को मानकों के अनुरूप आलू बीमा का लाभ दिलाया जाए, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान हो सके। इसके अतिरिक्त विधायक कैड़ा ने काठगोदाम से हैड़ाखान खनश्यू मोटर मार्ग पर तीन किमी क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का पुनर्निर्माण अति आवश्यक है, जिससे क्षेत्र के लोगों को सुगम परिवहन सुविधा मिल सके। साथ ही, उन्होंने भीमताल विधानसभा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की भी मांग की,ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।विधायक कैड़ा ने भीमताल बाईपास नहर कवरिंग के लिए 7 करोड़ 79 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *