भवन निर्माण कार्य में देरी से नाराज़ ब्लाक प्रमुख

Social Reporting

भीमताल ब्लाक प्रमुख ने दिए 19 दिसंबर तक निर्माण करने के निर्देश..

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल ब्लाक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने बुधवार को ब्लाक सभागार में विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। डॉ. बिष्ट ने भीमताल विकासखंड के भवन निर्माण के काम में देरी होने और गुणवत्ता के साथ काम नहीं करने पर ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिकारियों के लिए नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से भवन निर्माण में तेजी लाने और गुणवत्ता का ध्यान देने के लिए कहा गया था। लेकिन अधिकारी और ठेकेदार कोई सुध नहीं ले रहे हैं। बिष्ट ने 19 दिसंबर तक हर हाल में भवन का निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ताकि क्षेत्र पंचायत बैठक नए भवन में कराई जा सके। बिष्ट ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने को कहा है। बैठक में प्रधान ललित मेहरा, पूरन भट्ट, विपिन जंतवाल, थान सिंह, महेश भंडारी, इंदर मेहता, लक्ष्मण गंगोला, प्रेम मेहरा शामिल रहे।

विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते ब्लाक प्रमुख हरीश बिष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *