भीमताल : हिमालय दिवस के अवसर पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़ौन में भाषण, निबंध और कला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में ज्योति (कक्षा 9), गिरीश (कक्षा 10), और सुंदर (कक्षा 7) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पंकज (कक्षा 10), खीमा (कक्षा 6), और डंपी (कक्षा 7) को शीर्ष स्थान प्राप्त हुए। वहीं, कला प्रतियोगिता में दीपक (कक्षा 10), मोहित (कक्षा 9), और हिमांशु (कक्षा 8) ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान पर रहे।
इससे पहले, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक धर्मेन्द्र सिंह बसेड़ा ने सभी छात्रों और शिक्षकों को ‘हिमालय बचाओ’ की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिमालय का हमारे जीवन में न केवल भौगोलिक बल्कि आध्यात्मिक महत्व भी है, और इसका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के लिए अनिवार्य है।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक मिथिलेश, प्रियंका, कमल कुमार, रघुबर सिंह चुलगाई और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।