भीमताल। ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश बिष्ट और बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर भीमताल झील किनारे मंगलवार को पौधारोपण किया। ब्लॉक प्रमुख डॉ हरीश बिष्ट ने कहा पौधा रोपण का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को बचाने के लिए है। कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए सभी को अधिक से अधिक पौधे लगाने होंगे।
वहीं बेरोजगार संघ अध्यक्ष पूरन बृजवासी ने वन विभाग से पौधों में ट्री गार्ड लगाने की मांग की। इस दौरान प्रधान राधा कुल्याल, लता पलडिया, अनीता प्रकाश, प्रेम कुल्याल, कमल पलडिया, बीडीओ जगदीश पंत, महेश्वर अधिकारी, बबीता आर्य, जीवन सिंह रजवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।