सौम्या ने पास की एसडीएम की परीक्षा

Social Reporting शिक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षा में हुई पास

भीमताल। भीमताल विकास भवन परिसर निवासी सौम्या गर्ब्याल ने बुधवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग हरिद्वार की ओर से जारी डिप्टी कलेक्टर की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सौम्या के एसडीएम बनने के बाद से परिजनों में खुशी का माहौल है। सौम्या की माता बीना गर्ब्याल अभिसूचना विभाग में उपनिरीक्षक के पद पर भीमताल में तैनात है। उन्होंने बताया कि उनका गांव मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के तहसील धारचूला के गरब्यांग हैं। कहा कि सौम्या ने हाईस्कूल भीमताल हरमन माइनर स्कूल से पास करने के बाद इंटर की परीक्षा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल से की। ग्रेजुएशन हिंदू कॉलेज दिल्ली से किया। सौम्या ने घर पर रहकर ही पहले प्रयास में ही परीक्षा पास की है। सौम्या के पिता का नाम देव सिंह गर्ब्याल है और बड़ी बहन साक्षी गर्ब्याल बैंक ऑफ महाराष्ट्रा हल्द्वानी में पीओ के पद तैनात है। क्षेत्र के लोगों ने सौम्या की उपलब्धि पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *