चिकित्सकों के दो दिवसीय शिविर का समापन

राजनीति स्वास्थ

नौकुचियाताल में देश भर से आये चिकित्सकों का दो दिन से चल रहा था शिविर

भीमताल (नैनीताल) भीमताल के समीप नौकुचियाताल में रिसर्च सोसाइटी ऑफ़ डाइबिटीज़ इन इंडिया संस्था द्वारा डायबिटीज़ के संबंध में दो दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें द्वितीय दिवस सत्र में एम्स की निदेशक डॉ मीनू और डॉ नीलांबर भट्ट द्वारा दीप प्रज्वलित करके
संयुक्त रूप से किए।इस अवसर पर सोसाइटी द्वारा प्रकाशित पुस्तिका प्रिंसिपल एंड प्रैक्टिस ऑफ़ क्लिनिक डायबिटीज़ का विमोचन किया गया ।पत्रिका का संपादन डॉ रविकान्त,डॉ नीलांभर भट्ट,डॉ संजय साह एवं दीपक रस्तोगी ने किया । अपने संबोधन में निदेशक एम्स डॉ मीनू ने कहा कि संतुलित जीवनशैली से डायबिटीज़ को रोकने के साथ ही इसके दुष्प्रभावो को भी रोक सकते है ।डॉ भट्ट ने कहा कि व्यायाम,योगा एवं तनाव रहित जीवन शैली से भी डायबिटीज़ से दूर रहा जा सकता है ।
सेमिनार में डॉ आर एस केडिया,डॉ मोहन तिवारी ,डॉ के सी लोहनी,डॉ बृज मोहन मक्कड़,डॉ के सी शर्मा ,डॉ त्रिलोचन सिंह,डॉ देवशीष गुप्ता,आदि शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *