कूड़े का ढेर बिगाड़ रहा भीमताल झील की सुंदरता

Social Reporting पत्रकारिता पर्यटन राजनीति

भीमताल झील में कूड़ा जमा होने से लोग नाराज

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल झील में कूड़े का ढेर जमा होने से झील की सुंदरता पर असर पड़ रहा है। झील में प्लास्टिक की बोतलों के साथ पॉलीथीन और चप्पलें भी तैरती नजर आ रही है। झील में फैली गंदगी की शिकायत सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहने के बाद भी समस्या हल नहीं होने से स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। डांठ क्षेत्र में झील के बीचों बीच और किनारे में जगह-जगह कूड़ा ही नजर आ रहा है। कूड़े के झील में पड़े होने से झील में बोटिंग करने वाले सैलानियों को दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही भीमताल झील की सुंदरता पर भी असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भीमताल झील में फैले कूड़े के ढेर को हटाने की माँग की है। ताकि झील की सुंदरता में असर न पड़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *