भीमताल । सरस्वती शिशु मन्दिर धानाचूली के स्कूली बच्चों ने वन्य जीव सप्ताह के तहत गोविंद बल्ल्भ पंत चिड़िया घर नैनीताल का भ्रमण किया। स्कूली बच्चों ने चिड़ियाघर में भालू, बंदर, पाम सिवेट बल्ली, गुलाबी चक्राकार, तोता, सिल्वर तीतर, पहाड़ी लोमड़ी, घोरल सांभर, तेंदुआ, बंगाल टाइगर, तब्बती भेड़िया, मोनाल, बारहसिंघा का दीदार किया। रेंजर प्रमोद तिवारी जी ने बच्चों को वन्य जीव जंतुओं के बारे में जानकारियां दी। स्कूली बच्चों ने गंगनाथ मन्दिर, गुरुद्वारा, माता नयना देवी मन्दिर, गोलू मन्दिर, शनि देवता मन्दिर, पाषाण माता मन्दिर के दर्शन किए। इस दौरान प्रधानाचार्य गणेश बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, मीना बोरा शामिल रहे।