हरमन माइनर डिग्री कॉलेज भीमताल में शिक्षक दिवस सप्ताह का आयोजन

Social Reporting

भीमताल: हरमन माइनर डिग्री कॉलेज और एसओएस जे. एन. कॉलेज शिक्षण संस्थान भीमताल में शिक्षक दिवस सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का समापन 5 सितंबर को हुआ।
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर संस्थान में विभिन्न सांस्कृतिक और शैक्षिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समूहनृत्य, भाषण, लघु नाटिका, और मिमिक्री जैसी प्रस्तुतियों ने समा बांध दिया। इन कार्यक्रमों का समन्वय डॉ. मंजू नेगी और शालिनी भारती द्वारा किया गया। मंच संचालन की जिम्मेदारी अंकित उपाध्याय, अंजली जोशी, दीपाली बहुगुणा, सौम्या पांडे और सरिता रावल ने बखूबी निभाई।
इस अवसर पर संस्थान की प्राचार्या डॉ. मुक्ता ने प्रशिक्षुओं को राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं और स्वतंत्र भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
कार्यक्रम में बीना नेगी चौधरी, राजेंद्र सिंह खाती, गणेश चंद्र, शीतल सिंह मौर्या, डॉ. हेमा मेहरा, डॉ. विनीता राय, रामकृष्ण आर्य, पूजा आर्या, डॉ. सतीश चंद्रा, दीपक देशवाल, डॉ. पूनम मेहरा, दिगंबर खनेड़ा, नेत्रप्रसाद गौतम, नीरज कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, पूजा, नितिन भगवाल, भुवन पलडिया, दीपा देवी, तनुजा आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *