सिंचाई विभाग के एसडीओ ने किया पार्क का निरीक्षण
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल के डांठ में स्थित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का सिंचाई विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह रावत ने गुरुवार निरीक्षण किया ।समाजसेवी पूरन बृजवासी ने अधिकारियों को बदहाल पार्क की समस्या से अवगत कराया। बृजवासी ने कहा कि क्षतिग्रस्त टाइल्स, पार्क में रंग-पुताई का लंबे समय से न होने, उचित रखरखाव न हो पाने से पार्क में घूमने आने वाले सैलानियों को मायूस होकर लौटना पड़ता है। उन्होंने अधिकारियों से पार्क के सौंदर्यीकरण की मांग की। एसडीओ दिनेश सिंह रावत ने कहा कि पार्क में रंग-पुताई के लिए नपाई, बैंच, रेलिंग निर्माण और सौंदर्यीकरण कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। जिससे पार्क घूमने आने वाले सैलानियों को परेशान न होना पड़े। निरीक्षण में जेई शंकरराम, नरेश भगत, नित्यानंद पलड़िया, दुर्गादत्त पांडे, राहुल कुमार, हरेंद्र सिंह शामिल रहे।
