भीमताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई अंबेडकर जयंती

Social Reporting राजनीति

भीमताल (नैनीताल) भीमताल के राजगुरु चौराहे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एकत्र होकर भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा की बाबा साहब संविधान के वास्तुकार थे उन्होंने संविधान समिति का प्रारूपण तैयार किया था वह एक महान राजनीतिज्ञ और न्याय विद थे। वह अस्पृश्यता और जाति प्रबंध जैसी सामाजिक बुराइयों को मिटाने के लिए हमेशा प्रयासत रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की उपलब्धियों की आपस में चर्चा की ।कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष डीके डालाकोटी ,नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चनौतिया, आशा आर्य , नीरज कुमार , हेमा परगाई, विपिन चंद्र सनवाल, गोपाल दत्त पलडिया ,निर्मला आर्य ,व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरव रौतेला ,खुशीराम, गुंजन रौतेला, रमालाल, सुरेंद्र परिहार, आमिर बेग, दीवान राम आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *