दुग्ध उत्पादकों को किया बोनस वितरण

Social Reporting

भीमताल (नैनीताल ) जंगलिया गांव ग्राम के एलानी और बूढ़ा धूरा में दुग्ध उत्पादकों को दिवाली से पूर्व उत्कृष्ट उत्पाद के लिए बोनस वितरण किया गया। जिसमें बूढ़ा धूरा समिति में प्रथम स्थान पर चंपा देवी को 3255, द्वितीय कमला देवी को 3238 और तृतीय स्थान पर रहे हरीश चंद्र को 2910 की धनराशि दी गई। इसी प्रकार महिला दुग्ध समिति एलानी में प्रथम स्थान पर लीला देवी 1983, द्वितीय स्थान पर पुष्पा देवी 1672 और तृतीय स्थान पर रेखा देवी को 1669 की धनराशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सभी दुग्ध उत्पादकों को बधाई दी और दुग्ध व्यवसाय से जुड़ने का आग्रह करते हुए दुधारू अच्छी नस्ल की गायों को पालने की बात कही।इस दौरान लालकुआं दुग्ध संचालक मंडल सदस्य हेमा देवी, महेंद्र सिंह पडियार, मुन्नी देवी, लीला कुल्याल, प्रेम सिंह कुल्याल, संतोष पडियार, खीम सिंह पड़ीयार, सुभाष बाबू, सुपरवाइजर शंकर शर्मा, त्रिलोक सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *